Samanya Adhayayan

दैनिक समसामयिकी 



28 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👇


1886 - अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस से उपहार में मिली ‘स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी’ का औपचारिक अनावरण किया।

1891 - जापान में भूकंप से 7300 लोगों की मौत।

1918 - आस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।

1954 - अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

1955 - मिस्त्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।

1998 - इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीक आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ समाप्त।

2001 - जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर भारत की यात्रा पर आये, जापान के प्रधानमंत्री जुनीशिरो कोअजुमी के विशेष दूत योसितो मोरी भारत दौरे पर आये

2004 - बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा। परमाणु मसले पर ईराक के साथ यूरोपीय संघ की वार्ता विफल।

2009 - पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल।

2012 - सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन, 128 लोग मारे गये।जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।

 • 28 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति :-


1883 - मौरिस गार्नियर हैलेट - भारत सरकार में गृह सचिव रहे।

1955 - बिल गेट्स - माइक्राेसाफ्ट के संस्थापक वाशिंगटन।

1963 - उर्जित पटेल - भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर।

1930 - अंजान - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर।

1867 - सिस्टर निवेदिता - विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका।

  • 28 अक्टूबर को हुए निधन :-


1900 - मैक्स मूलर - प्रसिद्ध जर्मन संस्कृतवेत्ता, प्राच्य विद्या विशारद, लेखक तथा भाषाशास्त्री था।


2011 - श्रीलाल शुक्ल - व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार।


26 अक्टूबर की इतिहास :-


1774 - फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित।
1858 - एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
1905 - नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
1934 - महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना।
1943 - कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत।
1947 - राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर काे भारत में विलय करने पर सहमत हुए।इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा
1950 - संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
1951 - विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

1969 - चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।
1975 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1976 - त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1980 - इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
1994 - इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न।
1999 - उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की
2001जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2005 - वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
2006 - इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा। अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।
2012 - बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।अफ़ग़ानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
2015 - उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।


 26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति :-

1775 - बहादुरशाह ज़फ़र - भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट।
1924 - ठाकुर प्रसाद सिंह - भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक थे
1971 - प्रीति सिंह - भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका।
1923 - राम प्रकाश गुप्ता - 'भारतीय जनता पार्टी' के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल।
1890 - गणेशशंकर विद्यार्थी - स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
1886 - गोदावरीश मिश्र - उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।


 26 अक्टूबर को हुए निधन 

1947 - लॉर्ड लिटन द्वितीय - बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।1955 - डी. वी. पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक1981 - दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे - भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कविऔर साहित्यकार2000- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक1956 - बलराज भल्ला - प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।



राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2017


श्री देवेंद्र – पैरा एथलेटिक्स

श्री सरदार सिंह – हॉकी

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2017:-

स्वर्गीय डॉ आर गांधी – एथलेटिक्स
श्री हीरा नंद कटारिया – कबड्डी
श्री जी एस एस वी प्रसाद – बैडमिंटन (लाइफटाइम)
श्री बृज भूषण मोहंती – मुक्केबाजी (लाइफटाइम)
श्री पी.ए. रैपल – हॉकी (लाइफटाइम)
श्री संजय चक्रवर्ती – शूटिंग (लाइफटाइम)
श्री रोशन लाल – कुश्ती (लाइफटाइम)

मेजर ध्यानचंद पुरस्कार 2017:-

श्री भूपिंदर सिंह – एथलेटिक्स
श्री सैयद शाहिद हकीम – फुटबॉल
सुश्री सामुराई टेटी – हॉकी

अर्जुन पुरस्कार 2017:-

सुश्री वी.जे. सुरेखा – तीरंदाजी
सुश्री खुशबीर कौर – एथलेटिक्स
श्री अरकोआइ राजीव – एथलेटिक्स
सुश्री प्रशांति सिंह – बास्केटबॉल
लैशरामडीबेंड्रो सिंह – मुक्केबाजी
श्री चेतेश्वर पुजारा – क्रिकेट
सुश्री हरमनप्रीत कौर – क्रिकेट
सुश्री ओइनमबेम्बम देवी – फुटबॉल
श्री एस.एस.पी. चौरसिया – गोल्फ
श्री एस वी सुनील – हॉकी
श्री जसवीर सिंह – कबड्डी
श्री पी एन प्रकाश – शूटिंग
श्री ए अमलराज – टेबल टेनिस
श्री सक्तमनीनी – टेनिस
श्री सत्यवार्ट केडियान – रेसलिंग



List of Upcoming Sports Venue.




1. Asian Games

2018 - Jakarta-Palembang, Indonesia.
2022 – Hangzhou, China.
2026 – Nagoya, Japan.

2. Commonwealth Games (CWG)
2018 – Gold Coast, Australia.
2022 – Birmingham, England.

3. Olympics Games
Summer Olympic -
2016 – Rio de Janeiro, Brazil.
2020 – Tokyo, Japan.
2024 – Paris, France.
2028 – Los Angeles, California, United States
Winter Olympic –
2014 – Sochi, Russia.
2018 – Pyeongchang, South Korea.
2022 – Beijing, China.

4. ICC World Cup Cricket
2019 – England, Wales.
2023 – India.

5. ICC World Cup T20 –
2020 – Australia.

6. ICC Women’s Cricket World Cup
2017 – England.
2021 – New Zealand

7. ICC Women’s World Cup T20
2016– India.
2020 – Australia.

8. Hockey Men’s World Cup
2018 – Bhubaneswar, India

9. Hockey Women’s World Cup
2018 – London, England.

10. FIFA (Football) World Cup
2018 – Russia.
2022 – Qatar.

11. FIFA Women's World Cup
2019 – France.

12. FIFA (U-17) World Cup
2017 – India.



25 अक्टूबर  का इतिहास 




 ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 25 अक्टूबर वर्ष का 298 वाँ (लीप वर्ष में यह 299 वाँ) दिन है। साल में अभी और 67 दिन शेष हैं।



25 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

1415 - इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।

1812 - युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।

1917 - बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।

1924 - भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।

1951 - भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।

1962 - अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1964 - अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया

।1971 - संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।

1995 - तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।

2000 - अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।

2005 - ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।

2007 - तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तानक्षेत्र में भारी बमबारी की। मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।

2008 - सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।

2009 - बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल।2012 - क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डाॅलर का नुकसान हुआ।

2013 - नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति :-


1800 - लॉर्ड मैकाले - प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ थे।

1896 - मुकुंदी लाल श्रीवास्तव - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक।

1938 - मृदुला गर्ग- प्रसिद्ध लेखिका।


 25 अक्टूबर को हुए निधन :-


1296 - संत ज्ञानेश्वर।

2005 - निर्मल वर्मा- साहित्यकार

1980 - साहिर लुधियानवी, भारतीय गीतकार और कवि

1990 - कैप्टन संगमा मेघालय के पहले मुख्यमंत्री।

2012 -जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता

2003 - पाण्डुरंग शास्त्री अठावले - प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक।   
                                                 




22 October 2017(Sunday) 

1.जापानी पीएम शिंजो एबी फिर लहरा सकते जीत का परचम
• जापान में रविवार को आम चुनाव होंगे। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों की मानें तो प्रधानमंत्री शिंजो एबी दोबारा जीत का परचम लहरा सकते हैं। उनकी शानदार वापसी होगी। वह संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में दो तिहाई बहुमत पा सकते हैं।
• एबी की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी नीत गठबंधन 465 में से 300 से ऊपर सीटें पा सकता है। जापानी मतदाता भले एबी को बहुत पसंद नहीं करते हों लेकिन वह उनकी प्रशासनिक व कूटनीतिक क्षमता के कायल हैं।
• एबी के विरोध में चुनावी मैदान में उतरे विपक्षी नेता राष्ट्रीय राजनीति में लगभग अनुभवहीन हैं। ऐसे में जब उत्तर कोरिया का संकट सामने हो तो मतदाता किसी प्रकार का खतरा लेने के मूड में नहीं हैं।
• 51 वर्षीय महिला ने कहा, ‘जापान फिलहाल उत्तर कोरिया से गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है। इस स्थिति से शिंजो एबी ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के मुकाबले शानदार तरीके से निपटा है।’
• जापान में मुकाबला पीएम शिंजो एबी की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी व कोमीटो पार्टी के गठबंधन और टोक्यो की गवर्नर यूरिको कोइके के दल ‘पार्टी ऑफ होप’ के बीच है। ताजा सर्वे में एबी को 70 फीसदी सीटें तक मिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं, कोइके की पार्टी 55 सीटों पर सिमट सकती है।
• यह सर्वे न्यूज एजेंसी क्योडो ने 15 से 17 अक्टूबर के बीच कराया। ज्ञात हो कि 2014 में एबी की पार्टी के गठबंधन को 325 सीटें मिली थीं। जापानी प्रधानमंत्री ने गत सितंबर में संसद भंग कर तय समय से साल भर पहले चुनाव कराने का एलान किया था।
• मध्यावधि चुनाव की घोषणा के तुंरत बाद हुए सर्वे में एबी को 40 सीटों के नुकसान तक की बातें कही गई थी। अब जापान के एक अखबार योमिसूयरी ने तो एबी की पार्टी को बिना सहयोगी दल के ही बहुमत प्राप्त कर लेने की बात कही है।
2. बैंक खातों को आधार से जोड़ना अनिवार्य : लिंक न कराने पर बंद कर दिया जाएगा खाते का परिचालन : रिजर्व बैंक
• रिजर्व बैंक ने शनिवार को कहा कि बैंक खातों को व्यक्ति की जैविक पहचान वाली आधार संख्या के साथ जोड़ना अनिवार्य है। बैंकिंग विनियामक का यह बयान ऐसे समय आया है जब कि मीडिया के कुछ हलकों में खबर थी कि बैंक खाते को आधार से जोड़ना अनिवार्य नहीं है।
• मीडिया रिपोर्टों  में सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत प्राप्त उत्तर का हवाला देकर कहा गया था कि भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों के बैंक खातों को उनके आधार से अनिवार्य तौर पर जोड़ने का कोई आदेश नहीं दिया है।
• रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा, रिजर्व बैंक यह स्पष्ट करता है कि एक जून 2017 को आधिकारिक गजट में प्रकाशित मनी लांडरिंग रोकथाम ( अभिलेखों का अनुरक्षण) दूसरे संशोधित विनियम के नियमों के तहत बैंक खातों को आधार से जोड़ना अनिवार्य है।
• उसने आगे कहा कि ये नियम सांविधिक हैं और ऐसे में बैंकों को बिना कोई अन्य निर्देश की प्रतीक्षा किए इसपर अमल करना है। सरकार ने बैंक खातों को खोलने तथा 50 हजार रपए या इससे अधिक के लेन-देन के लिए इस साल जून में आधार को अनिवार्य कर दिया था।
• मौजूदा बैंक खातों को भी 31 दिसंबर से पहले आधार से जोड़ देने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं कर पाने पर बैंक खाते का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 2017 के बजट में एक से अधिक पैन कार्ड रख कर करों की चोरी करने वाले लोगों पर वैिक कसने के लिए पैन के साथ आधार जोड़ना अनिवार्य किया था।
3. टाटा स्टील-थाइसेन क्रुप के विलय पर विरोध बढ़ा
• टाटा स्टील और जर्मन कंपनी थाइसेनक्रुप के विलय पर विरोध की आवाज तेज होने लगी है। दोनों कंपनियों ने यूरोप में कारोबार के लिए बराबर हिस्सेदारी के साथ संयुक्त उद्यम लगाने का समझौता किया है। टाटा स्टील की नीदरलैंड इकाई (टीएसएन) के कर्मचारियों के एक संगठन ने इस विलय का विरोध किया है।
• टीएसएन के सेंट्रल वर्क्सब काउंसिल (सीडब्ल्यूसी) ने कहा कि विलय को लेकर चल रही बातचीत में उसे शामिल नहीं किया जा रहा है। इस विलय से नीदरलैंड में कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने की भी आशंका है। हालांकि टाटा स्टील के यूरोपीय कारोबार के सीईओ हैंस फिशर ने आश्वासन दिया कि सौदे पर आगे बढ़ते हुए सभी संबंधित पक्षों की राय लेने में समुचित प्रक्रिया का पालन होगा। उन्होंने कहा, ‘कंपनी ने कई बैठकें की हैं। यूरोपीय वर्क्सो काउंसिल, सीडब्ल्यूसी और ब्रिटिश स्टील कमेटी समेत कंपनी के निदेशक बोर्ड से चर्चा हुई है। संयुक्त उद्यम में हमें सबके सहयोग की जरूरत होगी, इसीलिए ये चर्चाएं हमारी प्राथमिकता में हैं।’
• उधर सीडब्ल्यूसी का कहना है कि प्रस्तावित नई कंपनी के वित्तपोषण और कारोबारी जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्टता नहीं है। अभी जो संकेत मिल रहे हैं, उससे लगता है कि सौदा शायद ही टीएसएन और इसके कर्मचारियों के लिए अच्छा साबित हो।
• सीडब्ल्यूसी ने कंपनी के निदेशक और सुपरवाइजरी बोर्ड को सूचित किया है कि वह सौदे के समर्थन में नहीं है।
• जर्मनी के स्टील उद्योग के कामगार भी संयुक्त उपक्रम के पक्ष में नहीं हैं। संयुक्त उपक्रम की घोषणा के बाद पिछले महीने वहां हजारों कामगार विलय के विरोध में सड़क पर उतर आए थे।
• विलय से 4,000 नौकरियां जाने की आशंका है। टाटा स्टील ने 20 सितंबर को जर्मन स्टील कंपनी थाइसेनक्रुप के साथ यूरोपीय कारोबार के विलय के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया था।
4. भारत में पांच साल में नहीं बढ़ा मीथेन का उत्सर्जन
• शोधकर्ताओं के एक दल ने निष्कर्ष निकाला है कि भारत में 2010 और 2015 के बीच मीथेन उत्सर्जन के स्तर में कोई वृद्धि नहीं हुई है। यह पहला अवसर है जब भारत में मीथेन उत्सर्जन का स्वतंत्र रूप से आकलन किया गया है। भारत में 2010 और 2015 के बीच हुए मीथेन उत्सर्जन की वास्तविक मात्र का पता लगाने के लिए रिसर्चरों ने उपग्रह और विमान से किए गए परीक्षणों के अलावा जमीन पर किए गए अध्ययन का भी उपयोग किया।
• इस अवधि में औसत उत्सर्जन उतना ही था जितना भारत ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के फ्रेमवर्क कन्वेंशन को अधिकृत रूप से सूचित किया था। 1भारत के मीथेन उत्सर्जन में गायों और भैंसों जैसे जुगाली करने वाले पशुओं, कचरे और जीवाश्म आधारित ईंधनों का समान रूप से योगदान है।
• जुगाली करने वाले पशु अपना भोजन पचाने के लिए फर्मेटेशन (खमीर उठने की प्रक्रिया) का प्रयोग करते हैं। इस दौरान मीथेन गैस निकलती है, जो वायुमंडल में पहुंच जाती है। मीथेन के अन्य स्नोतों में धान के खेत और बायोमास अथवा कार्बनिक कचरे को जलाना शामिल है।
•  धान के खेतों और आद्रभूमि में गीली मिट्टी तथा पौधों और जीव-जंतुओं की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, जो पानी की निरंतर मौजूदगी में पनपती हैं। पानी की अत्यधिक आवश्यकता और गर्म मौसम के कारण ऐसे स्थान मीथेन के बहुत बड़े स्नोत बन जाते हैं।
• सर्दियों में लोग खुद को गर्म रखने के लिए ज्यादा जीवाश्म-ईंधन जलाते हैं। इससे भी मीथेन उत्सर्जन बढ़ता है। अध्ययन से यह भी पता चलता है कि जून-सितंबर और फरवरी-मार्च में उत्सर्जन का स्तर बढ़ जाता है। दुनिया में जुगाली करने वाले पशुओं की सर्वाधिक आबादी भारत में है, हालांकि कृषि मंत्रलय ने 2006 और 2014 के दौरान जुगाली करने वाले पशुओं की आबादी में तीन प्रतिशत गिरावट की सूचना दी थी। इसका अर्थ यह हुआ कि इस क्षेत्र से उत्सर्जन कम हुआ है।
• धान की खेती के तौर-तरीकों में बदलाव करके तथा विभिन्न उर्वरकों का प्रयोग करके मीथेन उत्सर्जन को कम किया जा सकता है। सर्दियों में गर्म रखने के वैकल्पिक उपायों से भी मदद मिली है। इन सब का नतीजा यह होगा कि उत्सर्जन नहीं बढ़ेगा।
• अध्ययन के नतीजे नेचर कम्युनिकेशन पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। ध्यान रहे कि मीथेन कार्बन डाईऑक्साइड की तरह ही एक ग्रीनहाउस गैस है जो ग्लोबल वार्मिग को बढ़ाती है। कार्बन डाईऑक्साइड जहां वायुमंडल में 100 वर्ष तक रहती है वहीं मीथेन का असर नौ वर्ष तक रहता है। इसी वजह से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए मीथेन को लक्षित किया जाता है।


Comments

Popular posts from this blog

Women's Day Wishes and Phrases for Woman

History of the day 18 April with Daly doze quizz

What is Zero Rupee Note